
RDOL Starter Kise Kahate Hai
वास्तव में reverse and Forward starter को सक्षिप्त में RDOL Starter कहते है, इस स्टार्टर का उपयोग तीन फेज वाली ac motor को forward याने anticlockwise तथा reverse याने clockwise घुमाने के लिये किया जाता है|
उपयोग ( RDOL starter )
जैसा की आप ने देखा होगा की क्रेन से भारी समान को ऊपर नीच तथा आगे पीछे ले जाने की आवश्यकता होती है, इसलिए इस starter को क्रेन पैनल में उपयोग लाया जाता है | उसी प्रकार वायर ड्राइंग प्लांट एवं रोलिंग मिल प्लांट में आप इस starter को देख सकते है| अगर कंपनियों की बात न कर अपने आस पास देखे तो घर बनाने के लिये उपकरण मिक्सचर मशीनों इसके अलावा बड़े बड़े घरो में मुख्य द्वार याने गेट को खोलने एवं बंद करने के लिये भी इस starter का प्रयोग किया जाता है |
Blog लिखने का कारण
दोस्तों इस ब्लॉग को लिखने का मेरा मुख्य उद्देश्य इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से संबंधिय विषयों को आसान एवंम सरल भाष में लिखना है, ताकि इलेक्ट्रिकल इंजिनियर के अलावा हमारे इलेक्ट्रिशियन दोस्त भी समझ सके | इस ब्लॉग को लिखने से पहले बहुत से इलेक्ट्रिकल्स ब्लॉग का अध्यन किया और मुझे समझ में ये आया की जो भी इलेक्ट्रिकल इंजिनियर ने जो भी ब्लॉग लिखा है वो केवल थ्योरी base लेकिन आप को इस ब्लॉग में थ्योरी के साथ साथ प्रैक्टिकल भी समझाया गया है|
मुझ्र पूर्ण विश्वास है की ये ब्लॉग आप लोगो को जरुर पसंद आएगा |
RDOL Starter के लिये आवश्यक सामग्री
S.NO. | DESCRIPTION ( 10 HP ) Starter | RATING | QTY |
1 | MCB THREE POLE | 32A | 1 |
2 | POWER CONTACTOR 220VAC | 25A | 2 |
3 | ADD ON BLOCK ( 2 NO +2 NC ) | 2 | |
4 | OVER LOAD RELAY | 9-15A | 1 |
5 | CONTROL MCB SP | 6A | 1 |
6 | RED LAMP FOR ON INDICATION | 220VAC | 2 |
7 | BLUE LAMP FOR OFF INDICATION | 220VAC | 1 |
8 | YELLOW LAMP FOR TRIP INDICATION | 220VAC | 1 |
9 | START PUSH BUTTON | 6A | 2 |
10 | STOP PUSH BUTTON | 6A | 1 |
11 | CONTROL TB | 2.5MM | 6 |
12 | POWER TB | 10MM | 3 |
स्विच गियर से सम्बंधित जानकारियाँ जानने के लिये LT SWITCHGEAR में जाकर आप पढ़ सकते है |
RDOL Starter ki Control Wiring

सबसे पहले ऊपर दिए गये कंट्रोल ड्राइंग को पहले समझ लेते है| इसमें कंट्रोल busbar से कंट्रोल वायर जिसका ferul no P दिया गया है| ये फेज वायर है|
इसे सिंगल पोल mcb के in पॉइंट में दिया है तथा out से निकला वायर over load relay को दिया जाता है जिसका ferul no 101 है| अब relay के nc पॉइंट से 102 फेज supply निकल कर starter के off push बटन को दिया जाता है| off push बटन से supply वायर जिसका ferul no 103 है,forward स्टार्ट push बटन तथा reverse स्टार्ट push बटन को दिया गया है|
forward push बटन के out पॉइंट से वायर निकल कर reverse contactor के nc पॉइंट को दिया जाता है इसको ferul no 104 दिया गया है| reverse contactor के out से वायर निकल कर forward contactor के coil एक छोर से जोड़ा गया है और coil के दुसरे छोर को neutral से जोड़ा जाता है|
Starter Ki Holding Wiring
इस वायरिंग में केवल contactor के होल्डिंग शेष है, इसके लिये स्टार्ट push बटन के in पॉइंट से वायर निकल कर forward contactor के no के in पॉइंट पर देना है फिर no के out पॉइंट से निकल कर push बटन के out पॉइंट से जोड़ दीजिये आपका forward contactor का वायरिंग complete जो गया है | अभी हमने केवल forward contactor का वायरिंग किया है अब same वायरिंग reverse contactor का करते है इसमें केवल contactor ,contactor के no और nc का अंतर है आप ड्राइंग से देख कर अच्छी तरह से समझ जायेगे|
Indication Wiring
आगे starter की इंडिकेशन वायरिंग को समझते है,forward on इंडिकेशन के लिये वायर जिसका ferul no 101 है forward contactor के no को देकर तथा out पॉइंट से ferul no 108 निकल कर forward on इंडिकेशन लैंप को दिया जाता है| same कार्य reverse इंडिकेशन के लिये करते है | tripping इंडिकेशन के लिये over load no पॉइंट के एक पॉइंट पर 101 feruling वायरिंग कर दुसरे पॉइंट से ferul no 110 वायर निकल कर ट्रिप इंडिकेटर को दिया जाता है और इसप्रकार आपका RDOL starter की वायरिंग complete हो जाता है| no और nc क्या होता है इसके लिये आप LT Switchgear में जाकर पढ़ सकते है|
Starter Ki Interlocking
starter की कंट्रोल वायरिंग में हमने दो पॉवर contactor उपयोग किये है इसका interlock जरुरी है याने forward contactor के coil को reverse contactor के nc से उसी प्रकार reverse contactor के coil को forward contactor nc से supply दिया जाता है ताकि किसी एक समय पर केवल एक contactor on हो सके|
RDOL Starter ki power Wiring

RDOL starter की पॉवर वायरिंग के लिया RYB फेज supply wire,पॉवर busbar से लेकर पॉवर mcb में दिया जाता है| जैसा आप ड्राइंग के देख रहे है| MCB से out फेज को forward contactor के L1, L2, L3 terminal को दिया जाता है अब T1, T2, T3 terminal से क्रमशः RYB फेज वाली वायर निकल कर over load relay को दिया जाता है |
Phase Reverse for wiring
लेकिन reverse contactor के वायरिंग करते समय RY फेज को आपस में बदल कर याने reverse कर YR,contactor के L1, L2, L3 terminal को दिया गया है चुकी फेज हमने उपर बदल दिया है इसलिए contactor के out terminal में बदने की जरुरत नहीं है याने relay first terminal को T1,second को T2 तथा third को T3 से जोड़ देते है | over load relay से पॉवर supply निकल कर मोटर terminal को दे दिया जाता है और आपका पॉवर वायरिंग complete हो जाता है | यदि इसमें कुछ कमी लगता है तो कमेंट में जरुर लिखिए आपका स्वागत है |
8,486 total views, 3 views today